ग्वालियर: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को ग्वालियर में निकलने वाली कांग्रेस की ‘वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा’ के लिये जिला एवं ब्लाॅक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ललितपुर काॅलोनी कार्यालय में हुई बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कई नेता शामिल होंगे।
विधायक डाॅ. सिकरवार ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआ का आव्हान करते हुये कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिये आवश्यक है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के विरोध में राहुल गांधी ने अपने साथियों के साथ जब संसद से चुनाव आयोग के आफिस तक मार्च निकाला तो रास्ते में ही पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया। इसे देशवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
