कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का आगाज, जनता का विश्वास हमारी पूंजी,जिसे बनाए रखें : सीएम

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ करते हुए दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा, जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, हमें यह विश्वास बनाए रखना है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुशासन और समावेशी विकास पर विशेष बल देते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में जवाबदेह और पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित हो।

मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय कुमार शुक्ला सहित सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, कमिश्नर, कलेक्टर्स, सीईओ जिला पंचायत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जिलों के अधिकारी भी उपस्थित रहे. कांफ्रेंस में विभिन्न सत्रों में प्रशासनिक सुधार, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह मंच अधिकारियों को अनुभव साझा करने और चुनौतियों का समाधान खोजने का अवसर भी प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे न केवल शासन व्यवस्था को सशक्त बनाएं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और विश्वास बनाए रखने को प्राथमिकता दें।

Next Post

बालाघाट में भारत माता प्रतिमा का अनावरण

Tue Oct 7 , 2025
बालाघाट: काली पुतली चौक सुभाष उद्यान में भारत माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विचारक गौतम खट्टर ने कहा कि भारत माता किसी राजनीतिक दल से ऊपर है और जातिवाद की जंजीरें देश के लिए खतरा हैं। उन्होंने प्रतिमा के चरित्र को जीवन में धारण करने […]

You May Like