बालाघाट: काली पुतली चौक सुभाष उद्यान में भारत माता की भव्य प्रतिमा का अनावरण हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विचारक गौतम खट्टर ने कहा कि भारत माता किसी राजनीतिक दल से ऊपर है और जातिवाद की जंजीरें देश के लिए खतरा हैं। उन्होंने प्रतिमा के चरित्र को जीवन में धारण करने और धर्मांतरण, छूआछूत, भेदभाव से बचने का संदेश दिया।
आरएसएस जिला संघचालक वैभव कश्यप ने संघ के शताब्दी वर्ष का स्मरण करते हुए सेवा और समर्पण का महत्व बताया। नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने बताया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य राष्ट्रीयता की भावना जागृत करना और भेद मिटाना है।समारोह में नगर की दुर्गा उत्सव समितियों, साधकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय विचारक गौतम खट्टर, वैभव कश्यप, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे सहित अन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।
प्रतिमा अनावरण समारोह में बच्चों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश दिए गए। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, धर्म, और संस्कृति का महत्व उजागर किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समाज में समरसता बनाए रखने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने देशभक्ति गीतों और आरती के माध्यम से उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय भावना को प्रबल किया। इस अवसर पर भारत माता के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में नैतिकता, अनुशासन और सेवा भाव बढ़ाने का संदेश भी साझा किया गया।
