डिप्रेशन में छात्रा ने खाई सल्फास,मौत

रतलाम/नामली। नामली के समीपस्थ गांव पंचेड़ की रहने वाली छात्रा पूजा ने बीती शाम सल्फास की गोली खाली। हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कम अंक आने के बाद से डिप्रेशन में थी। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान मोर्चा नामली मंडल के पंचेड़ निवासी अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी की बेटी पूजा ने गुरुवार की शाम को गेहूं में रखने की सल्फास खाली थी। इस दौरान मां कहीं पास में गई थी। जब मां आई तो उन्हें जानकारी दी कि घबराहट हो रही है। मैंने सल्फास खाली। तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर ईलाज के दौरान मौत हो गई।

पीएम के पश्चात शुक्रवार को शव परिजनों को सौपा गया। गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पूजा चौधरी साइंस बायो की छात्रा थी। उसको उम्मीद थी कि हायर सेकेंडरी में अच्छे अंक मिलेंगे, लेकिन अंक कम मिले। इस टेंशन में निरंतर रहने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा पूजा की अभिलाषा डॉक्टर बनने की थी।

Next Post

दो माह पहले हुई चाकूबाजी में युवक की मौत, परिजन बोले हत्या का मामला दर्ज हो

Fri Jun 20 , 2025
दमोह. जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में धर्मपुरा वार्ड में 15 अप्रैल की रात एक चाकूबाजी की घटना में शेख जावेद नामक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका दो महीने तक जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चला. शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, […]

You May Like