आईटी ने 8 हजार की नौकरी करने वाले को भेजा 46 करोड़ का नोटिस

ग्वालियर। इनकम टैक्स ने ढाबा पर खाना बनाने वाले कुक को 46 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद कुक की हालत खराब है। नोटिस मिलने के बाद पीड़ित पुणे से नौकरी छोड़कर वापस घर आ गया है। उसका कहना है कि वह 8-10 हजार रुपये कमाता है। लेकिन उसके साथ पीएफ अकाउंट खुलवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लिया है। जब उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी तो उसने हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित रविंद्र सिंह चौहान का कहना है कि वह एक निजी होटल में खाना बनाता है। रविंद्र भिंड के रहने वाले हैं। इनके अकाउंट से 46 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। रवींद्र ने कहा कि मैं ढाबे पर हेल्पर का काम करता हूं। मेरे अकाउंट में साल के तीन लाख रुपये का भी लेन-देन नहीं हुआ। ऐसे में करोड़ों रुपये का नोटिस कैसे आ गया। वकील की मदद से एक महीने से ज्यादा समय तक पड़ताल की। पड़ताल में पता चला कि 7 साल पहले एक टोल कंपनी में काम के दौरान वहां के सुपरवाइजर ने दिल्ली में एक अकाउंट खुलवाया था। इसीसे पूरा फर्जीवाड़ा हुआ है। उसने खाता बंद करवाने की बात भी कही लेकिन कोई और उसका उपयोग करता रहा। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में भी की है।

दरअसल रोजी-रोटी की तलाश में पुणे पहुंचा रविंद्र सिंह चौहान एक कंपनी में काम करने लगा। 9 अप्रैल को घर पर एक कागज आया, जो अंग्रेजी में था। घर पर पत्नी और बच्चे थे। न मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा हूं न पत्नी। हमारे समझ में तो कुछ आया नहीं। इसलिए हम बात को भूल गए। 25 जुलाई को फिर से उसी प्रकार का कागज आया। परिवार ने फोन पर इसकी जानकारी दी। मुझे लगा, आखिर यह क्या है और बार-बार क्यों आ रहा है। एक बार घर जाकर पता करता हूं। मैं पुणे से वापस घर लौट आया तब पूरा माजरा पता चला।

Next Post

वैश्विक सैन्य बजट के 10 प्रतिशत में दूर हो सकती है दुनिया की गरीबी: संयुक्त राष्ट्र

Tue Sep 9 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 09 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के देश अपने सैन्य बजट पर जितना खर्च करते हैं उसके मात्र 10 प्रतिशत में दुनिया से भीषण गरीबी को समाप्त किया जा सकता है। सैन्य खर्च और सतत एवं शांतिपूर्ण भविष्य पर आज यहां जारी संयुक्त […]

You May Like