
बंडा। नेशनल हाईवे 86 पर सौरई फैक्ट्री के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तीनों युवक बंडा के पठार मोहल्ला, पुरानी कचहरी रेंज ऑफिस के पीछे के निवासी थे। इनमें से दो युवक रैकवार समाज और एक युवक राय समाज से संबंधित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
