खेत में अवैध करंट ने ली 12 वर्षीय मासूम की जान, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सिंगरौली। थाना नवानगर क्षेत्र के अमलोरी बस्ती में 1 मार्च को एक दर्दनाक घटना सामने आई थी, जहां खेत में लगाए गए झटका तार में अवैध रूप से प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका अंशिका उर्फ कल्पना कहार की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा की गई विवेचना में घटनास्थल एमक्यू 433 एनसीएल कॉलोनी निगाही का निरीक्षण, पंचनामा एवं गवाहों के कथन लिए गए। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अमृत लाल साहू उम्र 32 वर्ष निवासी अमलोरी बस्ती द्वारा खेत में लगे झटका तार में अवैध रूप से बिजली करंट प्रवाहित किया गया था, जिसकी चपेट में आने से बालिका की मौत हुई। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी को इस बात का ज्ञान था कि इस प्रकार करंट लगाने से किसी की जान जा सकती है, इसके बावजूद उसने लापरवाही बरती, जिसके कारण यह हादसा हुआ। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। जहां आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में सउनि दिनेश कुमार, प्रआर बृजेन्द्र यादव, आर सरोज कुशवाहा एवं विकास तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर । पनागर के सोनिया पैलेस बारात घर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर […]

You May Like