नवनियुक्त पदाधिकारियों को बांटे गए नियुक्ति पत्र

जबलपुर । पनागर के सोनिया पैलेस बारात घर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल, संगठन सचिव ऋषि पटेल, प्रभारी राजकुमार पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पांच उपाध्यक्ष, सात महामंत्री, नौ सचिव, एक मीडिया प्रभारी के साथ ही महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पूरे मध्यप्रदेश में संगठन को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है और सभी वर्गों को समान अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जबलपुर ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल, भीम विजय यादव, रंजीत यादव, तुलसीराम कुशवाहा, रामदास पटेल, बाबू खान, राजू महोबिया, विजय राय, सुनील प्रजापति, नगर अध्यक्ष पनागर आकाश प्रजापति, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शंभू नामदेव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही राजन नामदेव को विधानसभा बाल कांग्रेस अध्यक्ष तथा धनराज केवट सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई । इस दौरान बड़ी संख्या में ब्लॉक पदाधिकारी, बीएलए, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पार्षद तुलसीराम कुशवाहा ने किया।

Next Post

जांच में सही पाई गई पेट्रोल की दरें, हाई-परफॉर्मेंस XP100 के कारण बढ़ी कीमतें: खाद्य विभाग

Wed Mar 25 , 2026
इंदौर। इंदौर शहर के लोहा मंडी क्षेत्र में पेट्रोल 149 रुपये प्रति लीटर बिकने के वायरल वीडियो को लेकर उठे सवालों पर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, वीडियो में दिखाया गया पेट्रोल सामान्य पेट्रोल नहीं बल्कि एक्सपी 100 (XP100) कैटेगरी का प्रीमियम पेट्रोल है, जिसकी […]

You May Like