अनाया को मिला बेस्ट पर्सनालिटी का अवार्ड

इंदौर। इंदौर नगर की एक ओर बाल प्रतिभा ने अपनी योग्यता से सभी को चमत्कृत किया है. नन्हीं प्रतिभा के रूप में अनाया निकम ने भारत के सबसे बड़े किड्स फैशन शो के फ ायनल मुकाबले में बेस्ट पर्सनालिटी का अवार्ड प्राप्त किया है. इंदौर की अनाया निकम ने 5 से 7 वर्ष की कैटेगरी में आने वाले मुकाबले में हिस्सा लिया था.

जयपुर में 6 से 8 जनवरी तक जूनियर मिस इण्डिया सीजन-4 का आयोजन हुआ था. इसमें अनाया का ग्रैण्ड फिनाले के लिए चयन हुआ था. आत्मविश्वास के साथ ऑडिशन देने के बाद अनाया खिताबी दौड़ में पहुंची थी. उनके पिता आकाश निकम और मां बबीता निकम ने बताया कि 5 वर्षीय अनाया की इस अल्पायु में उपलब्धि पर परिवार को गर्व है.

अनाया बचपन से ही टीवी शोज, एड्र्वटाईजमेंट और स्कूल इवेंटस में भाग लेती रही है. जयपुर में पहली बार उसने बड़े कॉन्टेस्ट में भाग लिया था. तीन दिन तक जयपुर में चले इस ग्रैण्ड फिनाले में देश के 172 बच्चों ने भाग लिया था. जिसमें अनाया भी शामिल थी. इसमें अनाया को बेस्ट पर्सनालिटी का अवार्ड मिलने पर माता-पिता, परिजनों और मिलने जुलने वालों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

Next Post

विधि अधिकारियों की नियुक्तियों में नियमों का क्यों नहीं हुआ पालन

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति में नियम का पालन क्यों नहीं किया गया। एक जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सचिव, महाधिवक्ता कार्यालय के […]

You May Like