जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत कालादेही में एक युवक डरा धमकाकर किशोरी की अस्मत लूटता रहा। पुलिस के मुताबिक कालोदही निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव में रहने वाला रामविशाल चौधरी से उसकी दोस्ती हो गई थी।
फरवरी माह में जब वह घर में अकेली थी तभी राम विशाल घर आया और शादी का झांसा देकर डरा धमाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद जब भी मौका मिलता तो वह उसके धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर पोस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
