
दमोह। मंगलवार को जनसुनवाई में चंडीचौपरा निवासी वृद्ध महिला हरीबाई साहू अपनी समस्या लेकर पहुंची. कलेक्टर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वृद्ध महिला को स्वयं की कुर्सी के बाजू में बैठाया और पानी व छाछ पिलाकर उनकी परेशानी सुनी. कलेक्टर ने तत्काल दूरभाष पर थाना प्रभारी जबेरा विकास चौहान से बात कर वृद्ध महिला की शिकायत का त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिलाया. जनसुनवाई में कलेक्टर की इस संवेदनशील पहल की मौजूद लोगों ने सराहना की.
