सागरताल में कूदे तीन भाई-बहन, एक की मौत

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागरताल में मंगलवार दोपहर 3.30 बजे दो पुरुष और एक महिला ने छलांग लगा दी। ये तीनों आपस में भाई-बहन हैं। जब लोगों सागरताल में इन्हें छलांग लगाते हुये देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहोड़ापुर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ढोलीबुआ इलाके के निवासी दो भाई बबलू खान, इदरीश खान और उनकी बहन यास्मीन सागरताल में कूद गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान बबलू खान की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक फेफड़ों में पानी भरने के कारण बबलू की मौत हुई है। पुलिस से पूछताछ में मृतक का भाई इदरीश खान आसपड़ोस के लोगों की बुराई कर रहा है। खान ने पुलिस को बताया कि हम वहां पर मरने गए थे। कल रात पैसे में आग लगाई है। पिता सरकारी प्रेस में गवर्नमेंट जॉब करते थे। हमको बीमार बना दिया। मेरा भाई बीमार था, उसको इलाज नहीं मिला। डॉक्टरों ने उसको मार दिया। फिलहाल पुलिस को मृतक के भाई से पूछताछ में उसका कुछ मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं लगा है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इदरीश की मानसिक स्थिति खराब थी या उसे वास्तव में किसी ने परेशान किया था, जिसके कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Next Post

राजेंद्र भारती केस में सुनवाई टली, हाईकोर्ट ने 15 अप्रैल की दी अगली तारीख

Tue Apr 7 , 2026
ग्वालियर। कांग्रेस नेता और दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाते हुए अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल तय की है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने इसे स्थगित कर दिया। साथ ही हाईकोर्ट ने […]

You May Like

मनोरंजन