
रतलाम। जिले के ग्राम हरथल मे उल्टी दस्त के मरीज, मिले हैं। 6 उल्टी दस्त के रोगी पाए गए व सामान्य दस्त के 6 रोगी मिले। 6 रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
एसडीएम सैलाना तरूण जैन ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी अंतर्गत एच डब्लू सी हरथल/एस एच सी हरथल मे
उल्टी दस्त के मरीज की सूचना प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल क्षेत्र में डॉ दीपक मेहता के निर्देशन में सेक्टर सुपरवाइजर एम एल डाबी, सीएचओ हरथल श्रीमती राजू हारी व आशा सुपरवाइजर श्रीमती नीता गरवाल एवं आशा कार्यकर्ता की सर्वे टीम भेजी गई।
हरथल स्थित हैंडपंप के पानी में काई युक्त पानी की बात सामने आई। तत्काल हैंडपंप के पानी का सैंपल ले कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भेजा गया तथा हैंडपंप में पानी साफ नहीं आने तक पीने के पानी के लिए टैंकर उपलब्ध करवाने हेतु ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया। एच डब्लू सी हरथल टीम को वहां अगले 7 दिन तक निगरानी कर रिपोर्ट करने हेतु
आदेशित किया गया है।
सर्वे टीम द्वारा क्षेत्र के 45 घरों में 291 ग्रामीणों का सर्वेक्षण किया गया ।
सर्वेक्षण में कुल 6 उल्टी दस्त के रोगी पाए गए, सामान्य दस्त के 6 रोगी जिसमें से 6 रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
