गरीबों की सेवा से आत्मा को मिलती है शांति मिलती है : सांसद अशोक सिंह

*अग्रवाल सम्मेलन एवं परमार्थ आश्रम आदिवासियों को कंबल एवं वस्त्र बांटे*

ग्वालियर। मकर संक्रांति पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन (रजि.), कोलकाता की इकाई मध्य प्रदेश एवं परमार्थ आश्रम द्वारा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों को काफी संख्या में कंबल एवं कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने आदिवासियों को कंबल और वस्त्र वितरित किये।उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से मनुष्य की आत्मा को शांति मिलती है और गरीब समाज के लोगों की जरूरत पूरी करने का मौका मिलता है। हमें समय-समय पर ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर पारमार्थ आश्रम के संस्थापक श्री समर्थ तीर्थ महाराज ने सभी को आशीर्वचन प्रदान कर उत्तम भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सह प्रायोजक, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेल-रजि.) कोलकाता की इकाई मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. सिंघल (रम्मी भारती) ने आश्रम की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला और बताया कि आश्रम में हर 2 साल में भागवत कथा, गरीब लड़कियों की शादी प्रत्येक बर्ष कंबल एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम व अन्य धार्मिक कार्यक्रम समय समय किए जाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी आनंद अग्रवाल ने कंबल और वस्त्र वितरण करते किये। इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव राघवेंद्र अवस्थी, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल फौजी, गिरीश अग्रवाल, श्रीमती ज्योति बंसल, पूर्व पार्षद ख्यालीराम बघेल, मुरारी लाल मित्तल, श्रीमती निर्मला परिहार, हेमलता अग्रवाल, रजनी भदोरिया, रेखा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में रमाकांत गोयल , भास्कर पिगंले, श्रीमती दर्शना पिगंले एवं अन्य लोगों द्वारा भजन प्रस्तुत कर सबको मनोरंजन किया। कार्यक्रम में लगभग 400 आदिवासियों को कंबल एवं वस्त्र वितरित किए गए एवं भोजन प्रसादी प्रदान की गई।

Next Post

ऑस्ट्रेलियन ओपन: शेल्टन ने मोनफिल्स को तथा सोनेगो ने टिएन को हराया

Mon Jan 20 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मेलबर्न, 20 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन फ्रांस के गेल मोनफिल्स तथा इटली के लोरेंजो सोनेगो ने अमेरिका के लर्नर टिएन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना […]

You May Like

मनोरंजन