मेलबर्न, 20 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन फ्रांस के गेल मोनफिल्स तथा इटली के लोरेंजो सोनेगो ने अमेरिका के लर्नर टिएन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
आज यहां खेले गये मुकाबले में 22 वर्षीय अमेरिका के खिलाड़ी ने लगभग तीन घंटे की कड़ी टक्कर के बाद 7-6, 6-7, 7-6,1-0 से जीत दर्ज की। 19वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने वाले मोनफिल्स को पीठ की चोट के कारण रिटायर होना पड़ा।
इस बीच एक अन्य मैच में इटली के लोरेंजो सोनेगो ने अमेरिकी लर्नर टिएन को 6-3, 6-2, 3-6, 6-1 से हराकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।
