
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत मुहारी डैम में आज एक लाश पड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतिक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस की जांच आत्महत्या, हादसा, हत्या एंगल पर चल रही हैं।
