भगवान महावीर के निर्वाणोत्सव पर भक्ति और श्रद्धा का संगम, चढ़ाए गए निर्वाण लाडू

भोपाल। पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा और मंत्री मनोज आर.एम. ने बताया कि चोक धर्मशाला में वंदनीय क्षुल्लिका श्री 105 आप्त मति माताजी के सानिध्य में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक पर्व भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं ने मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा और अष्टद्रव्य पूजन कर पुण्य अर्जित किया। आर्यिकाश्री ने निर्वाण कांड पाठ और लाडू अर्पण के साथ मोक्ष दिवस का महत्व बताया। शोभायात्रा में भगवान की सुंदर पालकी, भजन मंडलियों और घोष दलों ने उत्सव को भव्य बना दिया। रात्रि में मंदिर में महा आरती आयोजित कर श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर दिवाली पर्व का उत्सवपूर्ण समापन किया।

Next Post

हंगरी में पुतिन-ट्रंप की मुलाकात स्थगित, समय तय नहीं

Wed Oct 22 , 2025
वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (यूएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हंगरी में मंगलवार को होने वाली प्रस्तावित मुलाकात स्थगित कर दी गई है और इसकी कोई नई तारीख तय नहीं की गई है। अमेरिकी और रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि […]

You May Like