भरतपुर (वार्ता) राजस्थान में करौली के हिंडौन-बयाना सड़क मार्ग पर सूरौठ के पास शुक्रवार को ट्रेवलर और कार टक्कर से ट्रेवलर में सवार भरतपुर के बयाना निवासी एक ही परिवार के 14 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क हादसे के शिकार सभी श्रद्धालु बयाना से कैलादेवी के दर्शन के लिए करौली जा रहे थे। कार चालक धीरज किसी काम से बयाना की तरफ जा रहा था। सुरौठ के पास अचानक दोनों वाहन टकरा गये। इससे कार चालक धीरज और ट्रेवलर में सवार शिवानी शर्मा (34), कमलेश शर्मा (40), कृष्ण दत्त शर्मा, रेवती शर्मा (70) और दिनेश चंद शर्मा (45) को गंभीर होने पर जयपुर भेजा गया है जबकि अन्य घायलों को हिंडौन के जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
