BCCI का मेगा घरेलू क्रिकेट कैलेंडर जारी: दलीप ट्रॉफी से होगा सीजन का आगाज़, देशभर में खेले जाएंगे 1788 मुकाबले

मुंबई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के लिए व्यस्त घरेलू क्रिकेट कैलेंडर की घोषणा कर दी है। सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जिसमें छह जोनल टीमें भाग लेंगी। इसके बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों के वर्कलोड को नियंत्रित करने के लिए बीसीसीआई ने इस बार कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों को दो चरणों में आयोजित करने का बड़ा फैसला लिया है।

घरेलू सत्र की मुख्य आकर्षण रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से शुरू होकर मार्च तक दो चरणों में संपन्न होगी, जिसे एलीट और प्लेट ग्रुप में विभाजित किया गया है। वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 14 नवंबर से और विजय हजारे ट्रॉफी 14 दिसंबर से शुरू होगी। इन टूर्नामेंटों के माध्यम से खिलाड़ियों को विभिन्न फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार होने का भरपूर अवसर मिलेगा।

बीसीसीआई ने इस बार युवा और महिला क्रिकेट पर भी विशेष ध्यान दिया है। जूनियर और सीनियर स्तर के कई टूर्नामेंटों के साथ-साथ अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी और विजी ट्रॉफी को टी20 फॉर्मेट में बदला गया है, ताकि युवा प्रतिभाएं आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल सकें। महिला वर्ग में अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-15 प्रतियोगिताओं के जरिए नई प्रतिभाओं को तराशने का प्रयास किया जाएगा।

Next Post

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Thu May 21 , 2026
इंदौर:एरोड्रम रोड पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.मृतक की पहचान केशव नगर निवासी 22 वर्षीय इरफान शेख के रूप में हुई […]

You May Like