बिना आर.ओ. फिल्टर के पैक हो रहा था पानी

जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को सिहोरा के सिविल कोर्ट के पीछे, वार्ड नंबर-11 में स्थित अवैध पानी पाउच फैक्ट्री को बंद कराया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि मौके पर पानी बिना आर.ओ. फिल्टर के अस्वच्छता के बीच पैक किया जा रहा था और फैक्ट्री के पास कोई खाद्य लाइसेंस नहीं था। कार्रवाई में पैकिंग मशीन को सील किया गया और 15 बोरी पानी पाउच जब्त किये गए। फैक्ट्री संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत मामला सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

सरफराज खान की वापसी के लिए अजहरुद्दीन ने लगाई गुहार, क्या अगरकर करेंगे नजरअंदाज या खुलेगी किस्मत?

Wed Jan 28 , 2026
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सरफराज खान को फिर मौका देने की अपील की है। 28 वर्षीय सरफराज नवंबर 2024 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए […]

You May Like