युवक को जूतों की माला पहनाई, सरेराह घुमाया, पीटा

जबलपुर: शहपुरा भिटोनी थाना अंतर्गत बम्हनी में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने पर उपजे विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विावद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी जमकर लात घूंसे चले। विवाद यहीं नहीं थमा दूसरे दिन बुधवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष क युवक को जूतों की मामला पहनाई और सरेराह उसे घुमाया। इस दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जिसका वीडियो बनाने के बाद वायरल कर दिया गया । हालांकि मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बम्हनी में यादव परिवार में शादी समारोह आयोजित था। मंगलवार की रात्रि डीजे पर नाचने को लेकर यादव और रैकवार परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ । चंद ही पलों मेें विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की । दोनों परिजनों की समझाइश के बाद विवाद शांत हुआ लेकिन बुधवार सुबह यादव परिवार के सदस्यों ने पुन: रैकवार परिवार पर हमला बोल दिया।

इसके बाद एक युवक को जूतों की माला पहनाई और उसे सडक़ पर घुमाया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवक को घसीटते हुए ले जाया गया और बीच सडक़ पर उसे पीटा गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। पुलिस ने दोनोंं पक्षों की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एक पक्ष से प्रशांत यादव, राम यादव, और दूसरे पक्ष से शिवा रैकवार, शिव रैकवार को आरोपी बनाया गया है।

Next Post

इंस्टाग्राम का जाल पांच बच्चों की ममता पर भारी: रील वाले युवक के प्यार में 5 बच्चों को छोड़ भागी मां

Thu Apr 30 , 2026
छतरपुर: सोशल मीडिया का मोह किस कदर परिवारों को तबाह कर रहा है, इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई दोस्ती के बाद एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर घर से चली गई। महिला अपने साथ ढाई साल की बच्ची को […]

You May Like

मनोरंजन