घायल युवक रीवा रेफर, जांच कार्रवाई कर रही पुलिस
सतना : शहर की कानून-व्यवस्था उस वक्त सवालों के घेरे में खड़ी नजर आई जब रीवा रोड जैसे व्यस्ततम और महत्वपूर्ण माने जाने वाले स्थान पर 4 लोगों ने घेरकर एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया. हमले से बुरी तरह घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई का दावा किया जा रहा है.
खजुरी टोला निवासी 20 वर्षीय युवक ऋषभ द्विवेदी पिता विश्वनाथ द्विवेदी को गुरुवार की शाम लहुलुहान अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. युवक की हालत को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा फौरन उपचार शुरु किया गया.
युवक की नाक और मुंह के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोटें आई थीं. जिसके चलते कुछ देर तक उपचार जारी रहने के बाद उसकी हालत को देखते हुए आगे के इलाज के लिए मेडिकल कालेज रीवा भेज दिया गया. इस घटना को लेकर परिजनों के जरिए सामने आई जानकारी के अनुसार ऋषभ गुरुवार की शाम बाजार जाने के लिए घर से निकला. लेकिन शाम के लगभग 4 बजे रीवा रोड पर गोल्ड पैलेस के निकट अचानक उसे 4 युवकों ने घेर लिया. युवकों के पास तलवार, बेसबॉल और कटार जैसे घातक हथियार मौजूद थे. चारों युवकों ने नशा करने के लिए ऋषभ से पैसों की मांग की.
पैसे देने से इंकार करते ही चारों युवकों ने गाली-गलौच करने के साथ ही ऋषभ पर हमला कर दिया. हमले के चलते एक युवक द्वारा चलाई गई तलवार सीधे ऋषभ की नाक पर जा लगी. जिसके चलते वह बुरी तरह लहुलुहान होकर नीचे गिर पड़ा. युवक को नीचे गिरता देख हमलावर वहां से भाग निकले. उनके जाने के बाद आस पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना को पुलिस को देते हुए घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. जहां पर उपचार करने के बाद उसे मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए हमलवारों की पहचान के प्रयास शुरु कर दिए. पुलिस के अनुसार हमलवारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि घटना के पीछे नशे के लिए पैसे मांगना ही मुख्य वजह थी अथवा यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है.
लोगों के बीच फैली दहशत
रीवा रोड जैसे व्यस्ततम और महत्वपूर्ण क्षेत्र में सरेशाम तलवार, बेसबॉल और कटार से लैस युवकों द्वारा हमला कर दिए जाने की घटना को देखकर आस पास के लोग खासे सहम गए. लोगों की फैली दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी ने भी बीच बचाव कर युवक को बचा पाने की हिम्मत नहीं जुटाई. लेकिन इसी दौरान वहां पर मौजूद एक रहगीर ने चोरी छिपे घटना की वीडियो बना लिया. जिसमें हथियारों से लैस युवक नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि ऋभभ को सड़क पार कराते दिखाई दे रहे युवक के पास कटार भी नजर आ रही है. जिसमें से कुछ लोगों को घायल पक्ष से होना भी बताया गया
