भारत की आत्मा हैं महात्मा गांधी: राहुल

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा है कि वह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और भारत की आत्मा हैं।

श्री गांधी ने गुरुवार को कहा, “गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं – पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा, हमारे बापू को उनके शहीद दिवस पर शत-शत नमन।”

इसके साथ ही उन्होंने गांधी जी को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट की और कहा कि वह हिंदुस्तान के सबसे निडर व्यक्ति थे। अंग्रेज उन्हें डराने की कोशिश करते थे, लेकिन वह डरते नहीं थे। उनके सिद्धांत आज हर भारतीय के जीवन के लिए एक आदर्श है।

Next Post

धनखड़ ने किया बापू को नमन

Thu Jan 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि उनके मूल्य न केवल भारतीयों को बल्कि पूरे विश्व समुदाय को प्रेरित करते हैं। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री धनखड़ ने महात्मा […]

You May Like