चार थाना क्षेत्रों में चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: शहर में अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन चेकिंग और कार्रवाई के दौरान अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं. कनाडिया पुलिस ने नेक्सा शोरूम के पास चेकिंग के दौरान लखन सिंह खेड़े निवासी शांतिनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार छुरा जब्त किया उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है इसी तरह लसूड़िया थाना क्षेत्र में एचपी गैस एजेंसी के पास चेकिंग के दौरान अजय उर्फ गोलू निवासी निरंजनपुर नई बस्ती को पकड़ा उसके पास से भी धारदार छुरा बरामद कर कार्रवाई की गई.

वहीं एमआईजी थाना क्षेत्र में नेहरू नगर की बदनाम गली में पुलिस ने प्रवीण शर्मा निवासी संजय गांधी नगर को अवैध वका के साथ पकड़ा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया इसी तरह सदर बाजार थाना पुलिस ने बक्षीबाग आम रोड क्षेत्र में योगेश रायकवार निवासी अहिल्या पल्टन को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से प्रतिबंधित लंबाई का धारदार छुरा मिला, जिसके बाद उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 2.47 लाख की साइबर ठगी

Wed Apr 22 , 2026
इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बहाने महिला से 2 लाख 47 हजार रुपए से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार गोकुलगंज कंडिलपुरा निवासी काजल यादव (25) को एक अनजान […]

You May Like