राजस्थान का इनामी तस्कर इंदौर में धराया

इंदौर. राजस्थान से जुड़े एक अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहा इनामी तस्कर भगवाना राम आखिरकार इंदौर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. नारकोटिक्स विंग को सूचना मिली थी कि वह इंदौर में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आया है, जिस पर टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

नारकोटिक्स डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा, उपनिरीक्षक अजय शर्मा और आरक्षक अभिषेक की टीम ने हुलिए के आधार पर उसे पकड़ा. भगवाना राम पिता सीताराम, निवासी सांचौर राजस्थान पर अफीम तस्करी के एक पुराने मामले में दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. उक्त मामले में नारकोटिक्स विभाग ने 80 किलो अफीम जब्त की थी, जिसमें यह आरोपी फरार चल रहा था. डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि एक अन्य फरार तस्कर हरिराम पिता भैया राम, निवासी सांचौर राजस्थान पर भी नारकोटिक्स विभाग ने बीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है, उसकी तलाश भी जारी है.

Next Post

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दी धमकी शादी नहीं की तो कर लूंगा आत्महत्या

Mon Jun 30 , 2025
इंदौर. घर में अकेली महिला के साथ अश्लील हरकत करने और उसे शादी के लिए धमकाने का मामला सामने आया है. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़िता ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थी, तभी खुले दरवाजे […]

You May Like

Play sound