लोकसभा अध्यक्ष ने ऑल-वुमेन बाइक रैली 2026 को हरी झंडी दिखाई

नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाचार पत्र की ओर से यहां कनॉट प्लेस में आयोजित ऑल-वुमेन बाइक रैली 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं और महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। श्री बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर भारत के नव निर्माण तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में सशक्त नेतृत्व दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत की महिलाएँ पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व कर रही हैं और देश के विकास की मजबूत आधारशिला बन रही हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की महिलाएँ आज किसी से कम नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और महिलाओं के साहस व नेतृत्व की सराहना की। सैकड़ों महिलाओं ने बाइक रैली में भाग लेकर सशक्त, सुरक्षित और आत्मविश्वासी भारत का संदेश दिया।

Next Post

भाजपा ने ममता सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान करने का आरोप लगाकर साधा निशाना

Sun Mar 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान करने का आरोप लगाते हुये निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में सुश्री बनर्जी […]

You May Like

मनोरंजन