
भोपाल। राजधानी में दो पहिया वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ी है. एक ही दिन में शहर के पांच अलग-अलग स्थानों से दो पहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आई है. पुलिस ने सभी मामलों में प्रकर्ण दर्ज कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार फरियादी अवधनारायण को मोटर साइकल हबीबगंज थाना क्षेत्र के मेमोरियल अस्पताल के पास से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. पिपलानी थाने में फरियादी अनिकेत मालवीय ने सचिदानंद नगर से अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट कराई है. इसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मछली मार्केट से मोटर साइकल चोरी होनी की शिकायत चंद्रकांत जाधव ने पुलिस में कराई है. फरियादी मो. अहमद हसन ने डी 6 बीडीए कालोनी से बाइक के चोरी होने का प्रकरण कोहेफिजा थाने में कराया है. इसके साथ ही बैरागढ़ थाने में फरियादी हीरो रमान ने मुस्कान गार्डन के पास से अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. शातिर चोरों की तलाश की जा रही है.
