जबलपुर: ग्वारीघाट निवासी एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटता रहा। गर्भपात भी कराया। इसके बाद वादे से मुकर गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय निवासी आईडियल हिल्स ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अगस्त 2024 में उसने ट्रेडिंग कोचिंग में एडमिशन लिया था.
जहां उसकी मुलाकात करन उर्फ मनवीर सिंह अरोरा पिता परविन्दर सिंह अरोरा उर्फ बिट्टु 24 वर्ष निवासी गुरुदेव कालोनी बेदी नगर सुपाताल से हुई थी। मुलाकात होने के बाद दोस्ती गहरी हो गई थी। इसके पश्चात करन उर्फ मनवीर सिंह अरोरा अपनी मां के साथ जनवरी 2025 में उसके फ्लैट पर आया वहां पर उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए उसकी मां भी तैयार है। उसके पिता भी शादी के लिए राजी हो गए थे।
इसके एक हफ्ते बाद उसके घर पर जब कोई नही था तब करन उर्फ मनवीर सिंह आया और उसके साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाये। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। इसका पता उसे 6 मार्च 2025 को लगा। 24 मार्च को करन ने शारदा चौक बुलाकर उसे जबरदस्ती गर्भपात की दवाई का सेवन कराया। वह अस्पताल में 1 सप्ताह तक भर्ती रही। इसके बाद करन और उसके परिवार ने शादी का भरोसा दिलाया। उसने विश्वास कर लिया। 1 अक्टूबर 25 को करन ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद बात करना भी बंद कर उससे दूरी बना ली।
