ग्राम ऊंचाखेड़ा के समीप सड़क किनारे खड़े युवकों को डंपर ने कुचला

सीहोर/बुधनी/ रेहटी. बीती रात से शनिवार की दोपहर तक जिले में दो सड़क हादसों में दो लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर घायल बताए जा रहे हैं. पहले हादसे में बीती रात डम्पर ने सड़क किनारे खड़े युवकों को रौंद डाला जिससे एक की मौत हो गई व चार युवक घायल हो गए. एक अन्य मामले में स्कूटी चालक पति की डिवायडर से टकराने पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई.

जिले भर में बदहाल यातायात व्यवस्था के चलते लगभग रोजाना सड़क हादसे घटित हो रहे हैं. इसी तारतम्य में बीती रात से शनिवार की दोपहर तक तीन सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बीती रात सलकनपुर रोड़ पर ऊंचाखेड़ा के पास एक डंपर ने सड़क किनारे खड़े 5 युवकों को कुचल दिया. हादसे में एक की मौत हो गई. वहींं 4 अन्य युवक घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया.

बीती देर रात करीब 3 बजे ऊंचाखेड़ा के पास घायलों और एक युवक को अचेत अवस्था में नर्मदापुरम जिला अस्पताल लाया गया. एक युवक 31 वर्षीय सूरज कुशवाह निवासी आदर्शनगर आईटीआई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घायलों का उपचार शुरू किया. घायलों में एक का जिला अस्पताल और बाकी 3 का निजी अस्पताल में उपचार जारी है.

Next Post

बाइक पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 2 गिरफ्तार

Sat Apr 5 , 2025
रतलाम/नामली। पुलिस ने बाइक पर अवैध मादक पदार्थ अफीक की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो अफीम जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सख्त निर्देश पर लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। नामली पुलिस ने […]

You May Like