चंद्रभागा कलाल कुई मस्जिद सड़क और नाला बना रहवासियों के लिए नरक

इंदौर:शहर के मध्य में स्थित चंद्रभागा कलाल कुई सड़क और नाला आम जनता एवं रहवासियों के लिए नरक बन गया है. उक्त सड़क न सिर्फ बंद है, बल्कि धूल और बदबू के साथ यातायात जाम का कारण भी है. शहर की जनता और रहवासियों को यह सब अगले 7 महीने सहना पड़ेगा. तीन माह से खुदा पड़ा होने से पहले परेशानी भोग रहे है.

चंद्रभागा कलाल कुई मस्जिद वाला नाला और सड़क नगर निगम लंबे समय से बना रहा है. उक्त काम निगम ने बीआर गोयल कंपनी को 10 करोड़ में दिया है. इसमें नाला निर्माण और सड़क बनाना दोनों काम शामिल है. काम के कारण सड़क पागनीस पागा और रावजी बाजार थाने वाली सड़क बंद है. वहीं सरवटे बस स्टैंड से भाट मोहल्ला होते हुए कलेक्टर जाने वाली सड़क पर दिनभर जाम लगा रहता है.

स्थिति यह हो जाती है कि दो पहिया वाहन भी गली कूचे से निकलते है. दूसरी ओर सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड वाले चंद्रभागा नाला पर जाम लगता है. नंदलालपुरा और सरवटे बस स्टैंड के वाहन सड़क सकरी होने से यातायात जाम के स्थिति बनी रहती है. कलाल कुई मस्जिद वाला नाला करीब 10 फीट चौड़ा है और उसके निर्माण में ठेकेदार कंपनी को पसीने आ रहे है. पिछले महीने से दशहरे तक बार-बार पानी के कारण खुदा पड़ा है. नाले का काम में गति नहीं है. काम शुरू करे बीआर गोयल कंपनी को तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है. कलाल कुई मस्जिद से चंद्रभागा पुल तक सिर्फ 500 मीटर लंबाई है और 11 महीने में काम पूरा करना है.

नाले के कारण परेशानी
सड़क सहायक यंत्री नरेश जायसवाल ने कहा कि बार बार पानी आने के कारण काम में रूकावटें आ रही है. अब पानी रुका है तो नाले के काम में तेजी आएगी. सड़क तो दो माह में पूरी बन जाएगी. नाले के कारण परेशानी हो रही है.

Next Post

नॉर्वे नाटो पहल के माध्यम से यूक्रेन को और अधिक देगा समर्थन

Thu Oct 16 , 2025
ओस्लो, 16 अक्टूबर (वार्ता) नॉर्वे की योजना यूक्रेन के लिए नाटो-समन्वित सहायता पैकेज में दो अरब नॉर्वेजियन क्रोनर (19.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर) प्रदान करना है। यह जानकारी नॉर्वे सरकार ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि नॉर्डिक देश […]

You May Like