चितरंगी के कोरसर-कोठार में MPRDC ने नाली तो खोद दी लेकिन बनाई नही

सिंगरौली। जिले के जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत कोरसर-कोठार में एमपीआरडीसी के द्वारा नाली निर्माण के लिए नाली खोदी गई, लेकिन लगभग चार वर्ष से नाली का निर्माण कार्य नही कराया गया। ऐसे में आम जनता को इस कच्ची नाली की वजह से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राम पंचायत कोरसर-कोठार के ग्रामीण अनुराग त्रिपाठी ने कलेक्टर की जनसुनवाई में दिए आवेदन पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत कोरसर-कोठार में वर्ष 2021 में एमपीआरडीसी के तहत नाली निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। लेकिन ठेकेदार के द्वारा बोला गया था कि इसमें पक्की नाली और ढक नाली बनेगी। लेकिन आज दिनांक तक कच्ची नाली ही रह गई है और कच्ची नाली इतनी गहरी है कि बरसात के समय में घर से बाहर और भीतर आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी किया गया, लेकिन आज दिनांक तक निराकरण नही हुआ है। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के पास भी शिकायत की, लेकिन पंचायत के द्वारा भी कोई पहल नही की गई। पीड़ित ने कलेक्टर से मांग किया है कि इस नाली का निराकरण कराया जाए।

Next Post

तीन तरफ से नदी, एक तरफ से रोका जाता है रास्ता

Tue Jul 29 , 2025
सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा चौकी अंतर्गत अमिलिया गांव के ढोलिया बुड़ा टोला के हालात भयावह है। यहां तीन तरफ से नदी है, तो एक तरफ से एक कास्तकार की जमीन जो निकलने नही देता। इस टोले में तकरीबन 300 परिवार रहते हैं। बारिश के दिनों में […]

You May Like