100 एकड़ वनभूमि पर 12 हजार से अधिक पौधे रोपे

आष्टा. जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर आष्टा जनपद में ग्राम सिद्दीकगंज में आजीविका मिशन के तहत संचालित संगम संकुल स्तरीय संघ सिद्दीकगंज द्वारा वृहद सामुदायिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों कर्मचारियों ने वन भूमि पर लगभग 2 हजार बांस के पौधे तथा 10 हजार सीताफल के बीज रोपित किए. अभियान के समापन अवसर पर रोपित किए गए ये बांस के पौधे लगभग चार से पांच साल में तैयार हो जाएंगे. इससे स्वयं सहायता समूहों की अनेेक महिलाओं को स्वावलंबी बनने रोजगार भी मिलेगा.

पर्यावरण संरक्षण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आष्टा जनपद के ग्राम सिद्दीकगंज स्थित लगभग 100 एकड़ की वनभूमि पर जनपद पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत मॉडल तैयार कर पौधरोपण कराया जा रहा है. इस मॉडल के अंतर्गत 100 एकड़ वनभूमि पर के छोटे-छोटे भूमि क्षेत्र बनाकर उनके बीच में एक गड्डा (वाटर रिचार्ज) बनाया गया है. जिसमें वर्षा का जल एकत्रित होगा. इस गड्डे के आसपास समान दूरी पर बांस, सीताफल, नीम, अश्वगंधा, क्रिकोड़ा आदि के पौधे रोपित किए जा रहे हैं.

 

Next Post

स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाए नारे

Wed Jul 2 , 2025
सीहोर. विद्युत कंपनी के स्मार्ट मीटर को लेकर शहरी ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी काफी परेशान हो गए हैं. स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल की राशि में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है. इसी से त्रस्त आकर ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और विद्युत कंपनी के […]

You May Like