छतरपुर। चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस ने सोरखी रोड से 66 लीटर अवैध शराब और एक दिल्ली रजिस्टर्ड स्कोडा कार (कीमत करीब ₹2.25 लाख) जप्त की।
पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार से शराब तस्करी की सूचना मिली। टीम ने घुवारा-सोरखी रोड पर नाकाबंदी की। भगवा की ओर से तेज गति से आती कार का पीछा किया गया, जो कुछ दूर खड़ी मिली। तलाशी में कार से 66 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पिछले महीनों में छतरपुर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में 78 प्रकरण और आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज कर 15000 लीटर से ज्यादा अवैध शराब, अफीम, गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
