राशिफल-पंचांग : 25 अप्रैल 2026

पंचांग 25 अप्रैल 2026:-

रा.मि. 05 संवत् 2083 वैशाख शुक्ल नवमीं शनिवासरे रात 9/44, आश्लेषा नक्षत्रे रात 11/18, गण्ड योगे रात 2/48, बालव करणे सू.उ. 5/35, सू.अ. 6/25, चन्द्रचार कर्क रात 11/18 से सिंह, पर्व- श्रीसीता नवमीं, शु.रा. 4,6,7,10,11,2 अ.रा. 5,8,9,12,1,3 शुभांक- 6,8,2.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 25 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य गडग़ड़ रहेगा. शासन से लाभ का योग है. वर्ष के मध्य में शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. भोग विलास में धन व्यय होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यर्थ के वाद विवाद से बचें. यात्रा से कष्ट होगा. शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. शासन से लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का स्वजनों से मतभेद रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण सहयोग प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना चाहिये. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा.

————————————————————-

आज का भविष्य- शनिवार 25 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मान प्रतिष्ठा अच्छी होगी, शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी में इनको अच्छी सफलता मिलेगी, परोपकारी कार्यो में अच्छी रूचि रहेगी, पिता का भक्त होगा, व्यापार में रूचि रहेगी.

————————————————————-

मेष- अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, अटका धन वसूल कर लेंगे, शत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी.

वृषभ- भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे, सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा आदि से संबंधित कार्य अधूरे रहेंगे.

मिथुन- मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा, बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, प्रिय मित्र से भेंट होगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी.

कर्क- सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, आलस्य को त्यागें, निजी कार्य बनने से प्रसन्नता होगी.

सिंह- कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होंगे, धैर्य से काम लें, खर्च की अधिकता रहेगी, आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है.

कन्या- आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, व्यर्थ की चिन्ता तथा मानसिक तनाव रहेगा, सावधानी रखकर कार्य करें.

तुला- भावावेश में नुकसान हो सकता है, धैर्य और श्शांति से कार्य करें, यात्रा हो सकती है, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी.

वृश्चिक- भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, पारिवारिक मामलों में सबकी बात सुनें, नवीन योजनाओं का विस्तार होगा, आशातीत सफलता के योग हैं.

धनु- जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, सूझबूझ का लाभ होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, मांगलिक कार्य बनेंगे.

मकर- कार्य को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा, मामूली बात से करीबी रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है, संतान पक्ष से सुख मिलेगा, आपके मनोबल से कार्य बनने का योग है.

कुम्भ- विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी, उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे.

मीन- मेहमानों की आवाजाही रहने से व्यस्त रहेंगे, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा, पारिवारिक सुख एवं आनन्द बना रहेगा. घरेलू काम काज में व्यस्तता रहेगी.

————————————————————-

व्यापार भविष्य-

वैशाख शुक्ल नवमीं को आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, के भाव में उठाव आयेगा, सोना, चांदी, में मंदी की चाल रहेगी, गुड़, खांड़, कपास के भाव में समता रहेगी, हाजिर मार्केट में आज के भाव महत्वपूर्ण रहेंगे, भाग्यांक 2818 है.

————————————————————-

Next Post

..... तो मॉडल स्टेट बन सकता है मध्य प्रदेश !

Sat Apr 25 , 2026
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे को दो गुना से बढ़ाकर चार गुना करना एक साहसिक और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में लिया गया यह फैसला केवल आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि किसानों के साथ विश्वास […]

You May Like