जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कचनारी में संपत्ति विवाद को लेकर 26 जून को सौतेली मां के कहने पर पति ने बेटे को गोली मार दी थी। पुलिस ने प्रकरण तो दर्ज किया लेकिन आरोपी अब भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने से घायल को जान का खतरा बढ गया गया है, उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
विदित हो कि आकाश पटैल 26 वर्ष निवासी शिवधाम नगर ने रिपोर्ट दर्ज थी कि उसके पिता हेमचंद पटैल के घर ग्राम कचनारी गया हुआ था। उसके पिता और मां का तलाक हो चुका है, उसका एवं उसके पिता का जमीन को लेकर न्यायालय में प्रकरण चल रहा है, पिता के बुलाने पर वह कचनारी पहॅुचा, वहां उसकी सौतेली मां वंदना पटैल उसके साथ विवाद करने लगी.
उसने विरोध किया तो पिता हेमचंद पटैल बोले कि जमीन का केस वापस ले लो, सोतेली मां वंदना पटैल किचिन से बंदूक लेकर आयी और पिता के हाथ में दे दी थी। इसके बाद पिता ने बंदूक से फायर कर दी थी। गोली लगने से वह घायल हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर पति, पत्नी पर प्रकरण दर्ज किया था परिजनों का आरोप है कि अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई जिसके चलते जान का खतरा बढ़ गया है।
