अतिवृष्टि से निपटने सरकार मुस्तैद, 3628 लोगों का रेस्क्यू

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब तक राज्य में 432 बचाव अभियानों के माध्यम से 3628 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।

प्रभावितों की सहायता के लिए 53 राहत शिविरों में 3065 नागरिकों को सुरक्षित ठहराया गया है। राहत कार्यों के तहत अब तक 28.49 करोड़ की राशि प्रभावितों को वितरित की जा चुकी है। सरकार ने 3600 करोड़ की राहत मद की वित्तीय व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। सीएम विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

Next Post

महीनों से बंद स्ट्रीट लाइटें बनीं हादसों और चोरी का कारण, मेंटीनेंस में लापरवाही

Mon Aug 4 , 2025
सीधी: मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगाए गए हाई मास्ट स्ट्रीट लाइटों की मेंटीनेंस में भारी लापरवाही सामने आई है। सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर सिंचाई विभाग से लेकर अमर प्रेम पैलेस तक की स्ट्रीट लाइटें करीब छह महीने से बंद पड़ी हैं। स्थानीय लोगों की कई शिकायतों के बावजूद […]

You May Like

मनोरंजन