बोर्ड परीक्षाओ मे 142 केन्द्रों पर 58000 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

सागर। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे एवं मंडल की निर्देशों का अक्षर का पालन करते हुए परीक्षा को संपन्न करवाए।

सागर जिला कलेक्टर संदीप जी.आर ने कहा कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उड़न दस्ता की तैनाती की जावे एवं लगातार निरीक्षण किए जाएं। परीक्षा पूर्णतः निर्विघ्न रूप से संपन्न हो इसके लिए परीक्षा मंडल के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर प्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पुलिस थाने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे कहीं कोई गड़बड़ी होने पर तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। कि जिले में 142 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं, जिनमें 58000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी 142 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक मंडल के निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने मोबाइल परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्र पर जमा करेंगे।जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा कक्षा दसवीं में 33998 कक्षा 12वीं हाई सेकेंडरी परीक्षा के लिए 24882 कुल 58880 परीक्षार्थी शामिल होंगें। जिले में दो अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष आब्जर्वर तैनात किए गए हैं।दो अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में शासकीय पंडित रविशंकर शुक्ल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं महारानी लक्ष्मीबाई सांदीपनि विद्यालय क्रमांक एक सागर बनाए गए हैं।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मंडल की निर्देश अनुसार केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जावे इसी प्रकार केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाए जिसमें सभी को पूरी जानकारी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मंडल के निर्देशानुसार सभी जानकारी पोर्टल पर प्रविष्टि की जावे।

कलेक्टर ने कहा कि समन्वय संस्था में विशेष व्यवस्था रखी जाए एवं पुलिस गार्ड 24 घंटे तैनात किए जाएं उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामग्री पुलिस के साथ वितरण की जावे। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जावे। कलेक्टर संदीप जी आर ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए की संपूर्ण बोर्ड परीक्षा में सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी शेयर करने पर सावधानी रखी जावे और किसी प्रकार की भ्रामक जानकारी आने पर तत्काल पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।

Next Post

छतरपुर में बदला मौसम मिजाज घने बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड

Thu Jan 29 , 2026
छतरपुर। बुधवार–गुरुवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड हुआ। यह तापमान एक दिन पहले की तुलना में 0.2 डिग्री कम रहा। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सुबह […]

You May Like