छतरपुर में बदला मौसम मिजाज घने बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड

छतरपुर। बुधवार–गुरुवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड हुआ। यह तापमान एक दिन पहले की तुलना में 0.2 डिग्री कम रहा।

गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सुबह 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चलने से ठंड का असर बढ़ गया। गुरुवार सुबह तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, बादलों के कारण गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आद्रता 95 प्रतिशत और दृश्यता करीब 1000 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव आया है। अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और ठंड बने रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हल्की बारिश फसलों के लिए लाभकारी है, लेकिन तेज हवा या भारी बारिश से नुकसान की आशंका भी बनी रहती है।

Next Post

कस्टम हायरिंग स्कीम से प्रतीक ने अपने कृषि कार्य को बनाया आसान

Thu Jan 29 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये संकल्पित है। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और यंत्रीकरण के माध्यम से न केवल उत्पादन बढ़ रहा है, बल्कि गांवों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे है। ऐसी ही […]

You May Like