महिला क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता में बीकानेर की लगातार दूसरी जीत

जयपुर, 13 अगस्त (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान मे राज्य स्तरीय सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को बीकानेर ने सवाईमाधोपुर को 116 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गये मैच में बीकानेर ने पहले खेलते हुए कविता के ताबड़तोड़ शतक (109) और नीलम के 69 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट पर 211 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए सवाई माधोपुर की टीम 20 ओवर मे छह विकेट खोकर मात्र 95 रन बना सकी।

बीकानेर की ओर से प्रियंका, सरिता, नेहा, विजय लक्ष्मी, मनीषा ने एक एक विकेट लिया। बीकानेर का तीसरा मुकाबला अजमेर से होगा।

 

Next Post

डिजीटल वोटर लिस्ट मिलने तक आयोग के खिलाफ जारी रहेगा युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रमाण के साथ चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया है और आयोग को लगता है कि यह आरोप गलत है तो उसे डिजिटल मतदाता सूची उपलब्ध करानी चाहिए। […]

You May Like