ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियां तेज

इंदौर:ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के तहत इंदौर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बैठकों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और टैक्सी ड्राइवरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.भारत की अध्यक्षता में होने वाले ब्रिक्स समिट 2026 के मद्देनजर इंदौर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. शहर में आने वाले अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को इंदौर विमानतल पर विशेष निरीक्षण किया. इस दौरान डीसीपी जोन-01, एडीसीपी जोन-01, एसीपी मल्हारगंज और थाना प्रभारी एरोड्रम ने पुलिस बल के साथ एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सीआईएसएफ कमांडेंट भी मौजूद रहे.
अधिकारियों ने एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा प्रबंधन, आवागमन व्यवस्था और संवेदनशील बिंदुओं की समीक्षा की. साथ ही टैक्सी ड्राइवरों की बैठक लेकर उन्हें यात्रियों के साथ व्यवहार, सुरक्षा और सतर्कता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जा रही हैं.

Next Post

24 घंटे में नाबालिग को किया बरामद

Wed May 20 , 2026
शाहगंज। पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बालिका को बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस से जानकारी के अनुसार 18 मई को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया […]

You May Like