धनकड़ के लिए व्यक्ति विशेष सर्वोपरि लेकिन हमारे लिए संविधान : दानिश अली

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुँवर दानिश अली ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टिप्पणी पर तीखी आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके लिए व्यक्ति विशेष सबसे ऊपर हो सकता है लेकिन हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है।

पूर्व संसद ने ‘एक्स’ पर कहा “उपराष्ट्रपति धनखड़ जी के लिए व्यक्ति विशेष सबसे ऊपर हो सकता है लेकिन हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है। संसद या कार्यपालिका की आड़ में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर एक व्यक्ति विशेष को सर्वशक्तिमान बनाने की जो मुहिम चलाई जा रही है इसे देश माफ नहीं करेगा।”

उन्होंने कहा,“संविधान जनता का है, न कि सत्ता में बैठे किसी ‘चुने हुए राजा’ का। जनप्रतिनिधि जनता के सेवक होते हैं, मालिक नहीं। अब जब न्यायपालिका आंख में आंख डालकर सच दिखा रही है, तो इन ‘मालिकों’ को संविधान ही बोझ लगने लगा है। देश जानता है इन हुक्मबरदारों को नियुक्त करने वाला ‘मास्टर’ कौन है।”

उल्लेखनीय है कि उप राष्ट्रपति ने संवैधानिक पदों को अलंकरण बताने की धारणा को गलत करार देते हुए आज कहा कि संविधान में संसद से ऊपर किसी संस्थान की परिकल्पना नहीं है।

Next Post

पहलगाम आतंकवादी हमला, कई पर्यटक घायल

Tue Apr 22 , 2025
श्रीनगर, 22 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बैसरन पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें कई पर्यटक घायल हो गये। अधिकारियों ने आज यहां यह जानकारी दी। यह हमला बैसरन पहलगाम के घास के मैदान में हुआ, जो मोटर वाहन योग्य ट्रैक नहीं है। इलाके […]

You May Like