रोशनपुरा चौराहे पर बाइक-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक घायल

भोपाल। राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर गुरुवार शाम एक बाइक और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर बाइक के ऊपर पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति से चौराहे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत घायलों की मदद के लिए आगे आए।

बताया जा रहा है कि होली के दूसरे दिन कई चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी कम थी, जिसके कारण हादसे के बाद मौके पर तुरंत पुलिस नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Next Post

ट्रंप प्रशासन को झटका: कोर्ट ने कंपनियों को बढ़े टैरिफ की रकम लौटाने का दिया आदेश

Thu Mar 5 , 2026
वाशिंगटन। अमेरिका में आयात शुल्क को लेकर चल रहे विवाद में अदालत ने कंपनियों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। अमेरिकी ट्रेड कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि जिन कंपनियों से पिछले वर्ष लगाए गए टैरिफ के तहत राशि वसूली गई थी, उसे वापस किया जाए। यह […]

You May Like