भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मां भारती के अमर सपूत, महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले ने देश की आजादी के साथ-साथ शिक्षा और समाज सुधार के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय समाज में जागरूकता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोखले का जीवन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण, सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
