
राजगढ़। स्थानीय राजपूत वोडिंग राजगढ़ में राजपूत समाज के द्वारा वीर शिरोमणि महराणा प्रताप जी की जयंती मनाई गई. महाराणा प्रताप जी के शौर्य, बलिदान, मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गये त्याग को स्मरण किया गया.
प्रदीप सिंह राणावत, राजेन्द्र सिंह राठौड़, श्री भाटी, प्रदीप सिंह चौहान के द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गये. इस अवसर पर राजगढ़ स्थित रियासतकालीन राज महल का एक भाग जो रसोड़ा के नाम से जाना जाता है के संबंध में नगर पालिका परिषद राजगढ़ द्वारा 29 अप्रैल 2026 को विज्ञप्ति जारी की गई. जिसमें राजमहल का यह रसोड़ा, प्रताप नगर दादावाड़ी कोटा राजस्थान निवासी के नाम पर नामान्तरण कराने का उल्लेख है. इस हेतु संबंधित द्वारा आवेदन किया गया है. इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह रसोड़ा राजमहल का हिस्सा है जिसे पूर्व राजा विक्रमादित्य सिंह द्वारा राजगढ़ के राजपूत समाज को देने का आश्वासन दिया गया था. कहा गया कि इस रसोड़ा को समाज हित में मूर्तरुप देने के लिए राजपूत समाज राजगढ़ कटिबद्ध है.
