मुंबई, 09 अक्टूबर (वार्ता)स्वर्णिम ग्लोबल सर्विसेज प्रा. लि. और सीए सुरेश झा प्रस्तुत फिल्म “द ताज स्टोरी” का टीज़र रिलीज़ हो गया है।
फिल्म द ताज स्टोरी के लेखक और निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं, इसमें दिग्गज अभिनेता परेश रावल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे, जबकि फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेश्याम हैं।
टीज़र की शुरुआत एक प्रभावशाली दृश्य से होती है, जहां परेश रावल ताजमहल के सामने बैठे हैं। उनका व्यक्तित्व उस स्मारक जितना ही भव्य और गंभीर दिखाई दे रहा है और उसी दौरान परेश रावल की गूंजती आवाज़ सुनाई देती है, “ताजमहल दुनिया के महानतम स्मारकों में से एक है। कुछ लोगों के लिए यह एक मकबरा है… और कुछ के लिए यह एक मंदिर।”
परेश रावल के साथ इस फिल्म में ज़ाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे।“द ताज स्टोरी” सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।
Next Post
मोदी ने इजरायल-हमास शांति समझौते का किया स्वागत
Thu Oct 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका और अन्य देशों की मध्यस्थता से इजरायल और हमास में हुए शांति समझौते का स्वागत किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा, “हम राष्ट्रपति ट्रम्प की शांति योजना के पहले चरण पर बनी सहमति का […]

You May Like
-
2 years ago
पुल से टकराकर नहर में गिरी कार, तीन युवक की मौत
