छिंदवाड़ा:बिना दस्तावेज के वाहन संचालन करने पर आरटीओ ने वाहन को जब्त कर थाना हर्रई में खड़ा करवा दिया. आज परिवहन विभाग ने नरसिंहपुर मार्ग में वाहनों की जांच करने के दौरान 12 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की.परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा नरसिंहपुर मार्ग में छोटे-बड़े स्कूल वाहनों को रोककर उनके परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वाहन चालक के वैध लाइसेंस आदि की जांच की गई.
अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि इस जांच के अंतर्गत परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा वाहनों में दस्तावेज संबंधी कमियां पाये जाने पर 12 वाहनों से 52500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई. साथ ही एक वाहन क्रमांक एमपी 49 टी 0646 को बिना दस्तावेज संचालित पाये जाने पर वाहन को जप्त कर पुलिस थाना हर्रई की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया. साथ ही स्कूल वाहन संचालकों और चालकों को समझाइश दी गईं कि मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने पर विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा यात्री बसों के संबंध में उन पर आच्छादित अनुज्ञा पत्र को निरस्त करने की भी कार्रवाई की जायेगी
