
शाजापुर, सुनेरा पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 3 बजे इस कार्रवाई का खुलासा किया. आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा. थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि पीडि़ता ने 10 जुलाई 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसे बुरी नीयत से पकड़ा. अश्लील हरकतें कीं और गलत काम करने का दबाव बनाया. विवेचना के दौरान पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी पीडि़ता को दी थी. जांच के बाद गठित पुलिस टीम ने आरोपी छोटू उर्फ वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम भिलवाडिय़ा को 24 घंटे के भीतर उसके गांव भिलवाडिय़ा से गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायालय में पेश किया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंकित मुकाती, एसआई डी. लकड़ा, प्रधान आरक्षक सुधीर यादव, आरक्षक रुपेंद्र सिंह, तेजपाल राणा, अखिलेश भंडारी, अरुण यादव, गोविंद चंद्रवंशी, अभिषेक गुप्ता, मनोज दांगी, राहुल वर्मा और महिला आरक्षक सुनैना की विशेष भूमिका रही.
