ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लोहे के सरियों के नीचे दबा मजदूर, मौत  

बैतूल। बीती रात सडक़ हादसे में 30 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। काम खत्म होने के बाद वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखे लोहे के सरियों पर बैठकर लौट रहा था, तभी चिखलार के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सरियों के नीचे दबने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बबलू (30) पिता मोती के रूप में हुई है। वह घोड़ाडोंगरी निवासी ठेकेदार अग्रवाल के लिए परशुराम चौक पर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। बीती रात काम खत्म होने के बाद निर्माण स्थल से बचा हुआ लोहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ठेकेदार के घर भेजा जा रहा था। बबलू उसी ट्रॉली में रखे लोहे के भारी सरियों के ऊपर बैठा हुआ था। रास्ते में चिखलार के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस हादसे में बबलू सीधे लोहे के सरियों के नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और ठेकेदार ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सरियों के बीच से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल बैतूल के जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

Next Post

तेज रफ्तार डंपर ने दो भाइयों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत

Tue Mar 3 , 2026
छतरपुर। जिले के लवकुश नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुरा काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों […]

You May Like