तेज रफ्तार डंपर ने दो भाइयों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत

छतरपुर। जिले के लवकुश नगर क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुरा काली पहाड़ी के पास तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रमना कुशवाहा और अनंतराम कुशवाहा, निवासी रामूपुरा (पठा चौकी, लवकुशनगर थाना) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी कार्य से जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया।

घटना की जानकारी परिजनों ने मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे दी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

नितिन नबीन सहित बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशियों को सीएम डॉ यादव ने दीं शुभकामनाएं

Tue Mar 3 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राज्यसभा में सभी […]

You May Like

Play sound