
जबलपुर। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति जानने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सरकारी स्कूल सर्वे – 20 बिंदु ऑडिट अभियान के तहत शासकीय स्कूल, कैलाश नगर, सिद्ध बाबा वार्ड, का सर्वे किया गया। सर्वे के पूर्व स्कूल के प्राचार्य द्वारा आपसी सामंजस्य बैठाकर सर्वे किया गया, सर्वे के दौरान स्कूल की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षकों की उपलब्धता, मध्यान्ह भोजन, पुस्तकालय, कंप्यूटर एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की स्थिति का मौके पर निरीक्षण कर ऑडिट फॉर्म में दर्ज किया गया।
सर्वे में करीब 243 विद्यार्थियों और 9 शिक्षकों की जानकारी दर्ज की गई। ऑडिट में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर नहीं की स्थिति सामने आई, जिनमें शौचालयों की सुविधा, भवन एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा संसाधन, दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाएं, पुस्तकालय एवं कंप्यूटर जैसी व्यवस्थाएं प्रमुख हैं। सर्वे के दौरान सफाई व्यवस्था और स्कूल के आस कचड़े का ढेर भी मिले। कॉकरोच जनता पार्टी के समन्वयक सचिन गुप्ता ने कहा कि जब सरकार करोड़ों रुपये शिक्षा व्यवस्था पर खर्च करती है, तो बच्चों को सुरक्षित भवन, स्वच्छ शौचालय, साफ पानी, सफाई, पुस्तकालय, कंप्यूटर और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना ही चाहिए। यह सर्वे अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा। जिन स्कूलों में कमियां सामने आएंगी, उनकी रिपोर्ट संबंधित विभाग एवं प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी और सुधार होने तक विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा।सर्वे एवं अभियान में साक्षी विश्वकर्मा, निष्ठा शर्मा, हरीश रावत, सेंकी, यश, योगेश चौधरी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
